संदीप बिष्ट
लैन्सडौन। लैन्सडौन अभ्युदय परिवार के तत्वावधान में महिलाओं ओर बच्चों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कुमाऊंनी मौहल्ले में महिला पुलिस उपाधीक्षक रचना रानी के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। पुलिस उपाधीक्षक रचना रानी ने अभ्युदय परिवार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा पौधे लगाने बाद उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी संस्था के सदस्यों को लेनी है तभी वृक्षारोपण करना सफल होगा।
अभ्युदय परिवार की संयोजिका भावना वर्मा ने कहा हरेला एक उत्तराखंडी पर्व है जिसके शुभ अवसर पर संस्था ने वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया तथा संस्था के सभी सदस्यों ने पौधों की देखरेख का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पूनम बौठियाल, लक्ष्मी थापा, सविता रावत, पूजा,सरोज, पुष्पा चौहान, रजनी, मोनिका अग्रवाल, सोनिया गुप्ता,रेनू चौहान, पुष्पा वर्मा,लता जोशी, माया देवी, कुसुम बौठियाल चन्द्रकान्ता, भावना वर्मा, पंखुड़ी वर्मा, विकल्प,गौरव,पराग, कान्हा अड्डी उपस्थित रहे।
सिंथेटिक ट्रैक अब बन गया है स्मार्ट ट्रैकः रेखा आर्या
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में स्थित सिंथेटिक ट्रैक अब स्मार्ट ट्रैक बन गया है। गुरुवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने ट्रैक का निरीक्षण किया। खेल मंत्री ने बताया कि…