
संवाददाता सुरेंद्र पाल सिंह (उत्तरकाशी)
उत्तरकाशी, 18 जनवरी सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार इस वर्ष 15 जनवरी से 14 फरवरी तक 34 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इस अवसर पर उत्तरकाशी पुलिस ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करके आमजन को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति जागरुक करने का प्रयास किया है।
यातायात मुख्यालय के निर्देशन में अर्पण यदुवंशी, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा अभियान को सफल बनाने एवं अधिकाधिक जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति जागरुक करने हेतु उचित निर्देश दिये गये हैं, इसी क्रम में
ये भी पढ़ें:ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्ध आश्रम मलेठी का पांचवा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
उत्तरकाशी आज दिनांक 18 जनवरी को निरीक्षक यातायात राजेन्द्र नाथ के नेतृत्व में यातायात पुलिस, होमगार्ड/पीआरडी जवान व NCC के कैडेट्स द्वारा उत्तरकाशी में यातायात जागरुकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल लोगों ने बैनर व पम्पलैट्स लेकर शहर के विभिन्न चौराहों और बाजारों में गुजरते हुए लोगों को सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया। रैली के दौरान अनाउंसमेंट करके भी यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
पुलिस ने दो पहिया वाहन चलाने वालों से अनिवार्य रुप से हेलमेट का प्रयोग करने का आग्रह किया। इसके अलावा, भारी/सवारी वाहन पर ओवरलोडिंग न करने व चौपहिया वाहन पर सीट बेल्ट को लगाने की भी अपील की गई। पुलिस ने बताया कि इन उपायों से सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है, जो राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का भी उद्देश्य है।
उत्तरकाशी
यातायात जागरुकता रैली को लोगों ने भी उत्साह व सहयोग के साथ स्वागत किया। लोगों ने पुलिस के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह रैली उन्हें सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के बारे में जागरुक करने में मदद करेगी।