उत्तरकाशी की बेटी सविता को मरणोपरांत तेनजिंग नोर्गे अवॉर्ड

संवाददाता सुरेंद्र पाल सिंह (उत्तरकाशी)

उत्तरकाशी की बेटी प्रख्यात पर्वतारोही सविता कंसवाल को मरणोपरांत तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड से नवाजा गया है। आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वर्गीय सविता के पिता श्री राधेश्याम कंसल को यह पुरस्कार प्रदान किया।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता पवन नौटियाल ने पर्वतारोही सविता के अदम्य साहस और दृढ़ता को नमन करते हुए कहा कि इस पुरस्कार ने उत्तरकाशी एवं उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है। नौटियाल ने कहा कि राज्य में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है।

uttarkashi

उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी ब्लॉक के ग्राम लोंथरू निवासी सविता कंसवाल ने 16 दिनों में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8848 मी.) और दूसरी ऊंची चोटी माउंट मकालू (8485 मी.) को फतह कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। 12 मई 2022 को माउंट एवरेस्ट पर सफल आरोहण के 16वें दिन यानी 28 मई 2022 को उन्होंने दुनिया की 5वीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मकालू पर भी तिरंगा फहराया। मात्र 25 वर्ष की उम्र में इन दो ऊंची चोटियों को फतह करने वाली सविता विश्व की पहली महिला पर्वतारोही थी।

यह भी पढ़ें:देहरादून सीएम से मिले बीआरओ अफसर

पर्वतारोही सविता ने कई अन्य चोटियों पर भी सफल आरोहण किया है। चार अक्टूबर 2022 को काल के क्रूर हाथों ने इस होनहार बेटी को इस दुनिया से छीन लिया। द्रोपदी का डांडा चोटी पर आरोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आने से सविता का निधन हो गया। तब सविता नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी के दल के साथ द्रोपदी का डांडा चोटी के आरोहण को गईं थी। तभी चोटी से उतरते वक्त पर्वतारोही एवलांच की चपेट में आ गए।

  • Related Posts

    जिला उद्योग केन्द्र हरिद्वार की ओर से महिलाओं को दी जा रही है मूंज घास से उत्पादों को निर्मित करने की ट्रेनिंग

    जिला उद्योग केन्द्र हरिद्वार की ओर से महिलाओं को दी जा रही है मूंज घास से उत्पादों को निर्मित करने की ट्रेनिंग – कलम की पहल

    लालढांग पंचायत घर पर हुई आशा ग्राम संगठन की बैठक आयोजित, हेमा नेगी ने की अध्यक्षता

    हरिद्वार/लालढांग। आज लालढांग पंचायत घर पर आशा ग्राम संगठन की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता हेमा नेगी द्वारा की गयी. आज की बैठक में रीप परियोजना को लेकर चर्चा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *