रात आठ बजे से सुबह 10 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा यातायात, इन्हें मिलेगी छूट, पढ़ लें नई SOP

आगामी मानसून सीजन को देखते हुए चारधाम यात्रा के सुगम, सुरक्षित और सफल संचालन के लिए जनपद में रात आठ बजे से सुबह चार बजे तक यातायात प्रतिबंधित किया है। रात 10 बजे तक केवल होटल बुकिंग वालों को ही जाने की अनुमति दी जाएगी।

एसपी अर्पण यदुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तरकाशी द्वारा दुर्घटना सम्भावित क्षेत्र सोनगाड में अस्थाई सीजनल चौकी स्थापित कर पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा पूर्व में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा जारी की एसओपी में कुछ बदलाव किये गए हैं। चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और बढ़ते सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए ये फैसला लिया है।

SOP में किए ये बदलाव
रात आठ बजे से सुबह चार बजे तक प्रतिबंधित रहेगा यातायात
रात आठ बजे से 10 बजे तक केवल होटल बुकिंग वाले यात्रियों को ही बैरियरों से आगे होटल तक भेजा जायेगा।
रात 10 बजे के बाद यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
सुबह चार बजे के बाद यातायात के आवागमन को दोबारा सुचारु रुप से संचालित किया जायेगा

  • Related Posts

    कैबिनेट ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट प्रस्तावों पर दी मंजूरी

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान लगभग 33 प्रस्तावों पर सहमति बनी है। इस बैठक के दौरान बजट प्रस्तावों और…

    बीडीओ बहादराबाद एवं डीपीएम ग्रामोत्थान के द्वारा Ayooh नेचुरल ऑर्गेनाइजेशन का भ्रमण सम्पन्न

    हरिद्वार,  मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) श्रीमती आकांक्षा कोण्डे महोदया के निर्देशों के क्रम में, आज दिनांक 6 फरवरी 2025 को जिला परियोजना प्रबंधक (डीपीएम) श्री संजय सक्सेना – ग्रामोत्थान परियोजना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *