कार्यकर्ताओं की संगठन शक्ति की बदौलत ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी : शैलेंद्र सिंह बिष्ट गढ़वाली

संदीप बिष्ट
कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी जिला कोटद्वार के प्रबुद्ध सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट गढ़वाली एवं जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने मुख्य अतिथि एवं पार्टी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए आपातकाल के समय को याद किया। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने पार्टी की एकता के लिए आम कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा की आज कार्यकर्ताओं की संगठन शक्ति की बदौलत ही भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।


वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हेमंत द्विवेदी ने 1975 की आपातकाल घटना को याद करते हुए कहा की 21 महीनों का आपातकाल देश के लिए एक काला अध्याय रहा। कहा की इन 21 महीनों में देश के लाखों लोगों को जेल के अंदर डाला गया था तथा विपक्षी नेताओं को प्रताड़ित कर जेल डाला गया। लेकिन आज जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा कर रहे हैं और आम जनता के कल्याण की भावनाको लेकर भारत के प्रत्येक व्यक्ति को साथ लेकर चल रहे हैं तो वहीँ बीजेपी को हटाने के लिए समूचा विपक्ष एकत्रित हो रहा है। कहा की देश को बचाने और भारत को विश्व की सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने के लिए 2024 में मोदी के हाथों को ओर मजबूत करना होगा तभी पूरे देश में रामराज की परिकल्पना साकार हो पायेगी। उन्होंने मोदी सरकार की 9 वर्षों की अनेकों उपलब्धिओं को गिनाया साथ ही प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नकल विरोधी कानून, अतिक्रमण पर कानून जैसे अनेक जनकल्याणकारी क़दमों की सहराना की। इस अवसर पर आपातकाल को झेल चुके विष्णु , सेवक राम मनोजा एवं दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अपने दर्द साझा किये
कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष पंकज भाटिया, भाबर मंडल अध्यक्ष मनोज पांथरी, सुखरो मंडल अध्यक्ष हरि सिंह पुंडीर, जिला मंत्री राकेश देवरानी, विजय लखेरा, सुरेश शर्मा, ओमप्रकाश बलूनी, जिला मीडिया प्रभारी विनोद रावत,किसान मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष संजीव थपलियाल,कमल नेगी, गजेंद्र सिंह रावत,हरीश खर्कवाल, लक्ष्मी रावत ,अनीता आर्य, माहेश्वरी बिष्ट, रितु चमोली, नीना बेंजवाल, नीरू बाला खंतवाल, गायत्री भट्ट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सिंथेटिक ट्रैक अब बन गया है स्मार्ट ट्रैकः रेखा आर्या

    महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में स्थित सिंथेटिक ट्रैक अब स्मार्ट ट्रैक बन गया है। गुरुवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने  ट्रैक का निरीक्षण किया। खेल मंत्री ने बताया कि…

    दीवार गिरने से महिला मलबे में दबी, लोगों ने मिट्टी हटाकर निकाला बाहर; मची चीख पुकार

    नैनीताल। भीमताल के गोरखपुर चौराहे में बृहस्पतिवार की शाम एक निर्माणधीन दीवार के गिरने से एक महिला मजदूर घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने मिट्टी और दीवार को हटाकर महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *