हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले स्कूली छात्राओं को किया सम्मानित

कोटद्वार। शिक्षक अभिभावक संघ एवम क्षेत्रीय जनता के तत्वावधान में राजकीय कन्या हाई स्कूल बसिंज्ञाना (डाडामंडी) बि.ख. द्वारीखाल में हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं के लिए एक सम्मान समरोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं तथा सम्मान सहित उत्तीर्ण बालिकाओं को मुख्य अथिति जिलाध्यक्ष कांग्रेस विनोद डबराल (जिलापंचायत सदस्य) एवम विशिष्ट अथिति पुणे महाराष्ट्र की प्रतिष्ठित चिकित्सक डा.सुजाता तोमर रावत (स्थानीय ग्राम जमेली मूल निवासी) ने
1- जिया (हाईस्कूल ) 477/500 95.5% मेरिट में 21वां स्थान।
2- सिमरन, हाईस्कूल,472/500. 94.4% मेरिट सूची में 26 वां स्थान।
3 – श्रुति हाई स्कूल 418/500. 84% प्रथम श्रेणी।
4 – आकांक्षा,हाई स्कूल,371/500. 75% प्रथम श्रेणी।
5 – शाक्षी, हाई स्कूल 369/500.74% प्रथम श्रेणी
6 – महक, हाई स्कूल, 369/500 74% प्रथम श्रेणी
7 – सुमिरन, हाई स्कूल 351/500. 70% प्रथम श्रेणी।
8 – कबिता, हाई स्कूल, 355/500. 71% प्रथम श्रेणी को सम्मानित किया।
साथ ही विद्यालय को लगातार 02 बर्ष 2023 एवम 2024 में शैक्षिक उत्कृष्टता के लिए प.दीनदयाल उपाध्याय पुरुष्कार से सम्मानित किए जाने पर विद्यालय की प्रधानाचार्य मधु जोशी के साथ विशिष्ट योगदान प्रदान करने वाली शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया गया। मुख्यथिति विनोद डबराल एवम विशिष्ट अथिति डा.सुजाता ने विद्यालय के शिक्षिकाओं की मेहनत की प्रशंशा के साथ सम्मानित बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में द्वारीखाल कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष संजय तोमर, दिनेश चौधरी, प्रमोद चौहान एवं विजय नेगी (कांग्रेस जिला मंत्री) चंद्रमोहन (ग्राम प्रधान बौंठा) जितेंद्र चौधरी, दीपक चौहान, सुखदेव बिष्ट,दीवान रावत, जयपाल चौधरी आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    काफिला रोक, सेना के जवानों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

    आरएसएस मुख्यालय से लौटते समय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ीकैंट देहरादून में काफिला रुकवाया। इस दौरान मुख्यमंत्री, गढ़ीकैंट परिसर की सुरक्षा में तैनात सैनिकों के बीच पहुंचे, उन्होंने…

    cm holi milan karyakram सीएम आवास में उत्तराखंड की सांस्कृतिक समृद्धि और एकता के हुए दर्शन, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे प्रदेश भर के लोक कलाकार

    cm holi milan karyakram सीएम आवास में उत्तराखंड की सांस्कृतिक समृद्धि और एकता के हुए दर्शन, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे प्रदेश भर के लोक कलाकार – KALAM KI PAHAL

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *