संदीप बिष्ट
देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कोटद्वार के विकास कार्यों को लेकर भेंट की। शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विधानसभा कोटद्वार के विभिन्न विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की। जिसमे विशेष कर गढवाल के अन्तर्गत प्रमुख ईको-टूरिज्म जोन, सनेह,कोल्हूचौड़, चौखम, नौड़ी, दुगड्डा के वन विश्राम गृहों का सौन्दर्यीकरण एवं सनेह में प्रवेश द्वार का सौन्दर्यीकरण , वन मोटर मार्ग की मरम्मत/ पुस्ते निर्माण आदि बिंदु चर्चा की। साथ ही मुख्यमंत्री धामी को अवगत कराया की वन्य जीवों को देखने के लिए पर्यटक कोटद्वार से कालागढ़ एवं पाखरो क्षेत्र(कार्बेट टाईगर पार्क) में जाते हैं। जिसमे लैन्सडौन वन प्रभाग, कोटद्वार राजाजी टाईगर रिजर्व एवं कार्बेट टाईगर रिजर्व के मध्य कोरीडोर का कार्य करता है। विधानसभा अध्यक्ष ने वन प्रभाग को वन्य प्राणियों, चिड़ियों की दृष्टि से अत्यन्त समृद्ध बताते हुए जनहित एवं पर्यटकों की दृष्टि से उपयुक्त कार्यों को ईको-टूरिज्म जोन में सम्मिलित करने का आग्रह किया।
उन्होंने कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत 61 स्थानों पर कृषि एवं आवासीय क्षेत्रों से गुजर रही 11 के०वी० व 33 के०वी० की हाईटेंशन लाईनों को शिफ्ट किये जाने हेतु शासन से धन आवंटन करने , 600 सोलर लाईट की व्यवस्था,नलकूपों की स्थापना एवं पुरानी पेयजल पाईप लाइनों को बदले जाने ,खो नहर के पुनरोद्धार / जीर्णोद्वार,सिगड्डी नहर एवं शाखाओं के मरम्मत कार्यों के क्रियान्वयन करने हेतु संबंधित को निर्देशित करने का आग्रह किया। वहीँ मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष को सभी विषयों पर कार्य करने का आश्वासन दिया।
सिंथेटिक ट्रैक अब बन गया है स्मार्ट ट्रैकः रेखा आर्या
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में स्थित सिंथेटिक ट्रैक अब स्मार्ट ट्रैक बन गया है। गुरुवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने ट्रैक का निरीक्षण किया। खेल मंत्री ने बताया कि…