पौड़ी। नेहरू युवा केंद्र पौड़ी द्वारा पाबौ ब्लॉक के खुंडेश्वर खेल मैदान में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के तहत पुरुष और महिला वर्ग में वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, रिले रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें पाबौ, सिमखेत, कोटा ढ़िक्वाली, विष्णुनगर, कोटली छानी आदि टीमों ने प्रतिभाग किया।
पुरुष वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में नेहरू युवा मंडल सिमखेत ने युवा मंडल ढिक्वाली को हराकर फाइनल अपने नाम किया। कबड्डी प्रतियोगिता में युवा मंडल विष्णुनगर ने 10 अंकों से युवा मंडल सिमखेत को परास्त किया।
महिला वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में युवा मंडल सिमखेत विजेता और युवा मंडल कोटा उपविजेता रही। रिले रेस में हिमांशी, अंजली, आकांक्षा, निवेदिता ने जीत हासिल की। मुख्य अतिथि थाना पाबौ के चौकी प्रभारी नवीन पुरोहित द्वारा विजेता टामों को मेडल और प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल भी जीवन के लिए आवश्यक है।
यह भी पढें:pauri gharhwal news पुलिस ने स्कूली बच्चों को नशे के खिलाफ जागरूक किया
कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता के तहत लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए मतदाता शपथ दिलवाई गई। साथ ही युवाओं को वोटर कार्ड बनाने के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर निर्णायक राकेश कठैत, बारू दत्त शर्मा, ज्योति, कोमल गुसाईं, पुष्कर रावत, श्रुति आदित्य, साहिल, हिमांशी आदि शामिल रहे। संचालन आशीष कुमार ने किया।