ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्ध आश्रम मलेठी का पांचवा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

सतपुली से सटा एकेश्वर विकास खंड ग्राम मलेठी में आज के दिन 17 जनवरी 2019 को सतपुली के प्रमुख व्यवसाय एवं समाजसेवी ठाकुर सुंदर सिंह चौहान ने गरीब,असहाय और जरूरतमंद लोगों के लिए क्षेत्र में एक भव्य वृद्ध आश्रम की की नीव रखी आश्रम का शिलान्यास गरीबों का मसीहा भोले जी महाराज एवं माता मंगला जी के कर कमलों द्वारा किया।

कोविड के कारण आश्रम का लोकार्पण 1 मार्च 2021 को माता मंगला जी और भोले महाराज के ही कर कमलों से हुआ वृद्ध आश्रम के पांच सफल संचालन के आज पांच वर्ष होने पर आश्रम में आज पूजा अर्चना और कीर्तन भजनों के साथ ही मिष्ठान वितरण किया गया साथ ही 22 जनवरी को अयोध्या धाम में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा पर आश्रम में कीर्तन भजन और दीप जलाने का भी संकल्प किया गया।

इस अवसर वृद्ध आश्रम के संस्थापक ठाकुर सुंदर सिंह चौहान जी का उनके शुभचिंतकों और बंधुवर सेवा समिति के लोगो ने फूलमाओं से उनका स्वागत किया गया और उनकी स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कमाना की इस अवसर कर आश्रम के ट्रस्टी निकिता चौहान, जीतेंद्र चौहान श्रीमती सोती देवी, आश्रम प्रबंधक विजेंद्र सिंह,पूर्व प्रधानाचार्य राइका सतपुली उम्मेद सिंह रावत,डॉक्टर प्रताप सिंह, बंधुवर सेवा समिति के अध्यक्ष श्रीमती माया देवी, कैप्टन रणवीर सिंह नेगी, समाजसेवी पुष्पेंद्र राणा, आर पी नैथानी,जगमोहन डांगी,प्रमोद रौथान,गीता देवी,ब्लॉगर आशा देवी पंडित सचिंदा नंद डुकलाण आदि की मौजूद रहे।

  • Related Posts

    काफिला रोक, सेना के जवानों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

    आरएसएस मुख्यालय से लौटते समय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ीकैंट देहरादून में काफिला रुकवाया। इस दौरान मुख्यमंत्री, गढ़ीकैंट परिसर की सुरक्षा में तैनात सैनिकों के बीच पहुंचे, उन्होंने…

    cm holi milan karyakram सीएम आवास में उत्तराखंड की सांस्कृतिक समृद्धि और एकता के हुए दर्शन, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे प्रदेश भर के लोक कलाकार

    cm holi milan karyakram सीएम आवास में उत्तराखंड की सांस्कृतिक समृद्धि और एकता के हुए दर्शन, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे प्रदेश भर के लोक कलाकार – KALAM KI PAHAL

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *