राष्ट्रीय महिला कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस

संदीप बिष्ट
कोटद्वार। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा एवम प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के आह्वान पर भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस का स्थापना दिवस मातृशक्ति के कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के साथ मनाया गया। जिलाध्यक्ष रश्मि पटवाल की नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय में न्वावागंतुक महिलाओं और पदाधिकारियों ने नवीनतम सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर वक्ताओं ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में प्रगति करते हुए शसक्त बनकर देश और मातृशक्ति के विकास में अहम भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा की 1983 में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का गठन कर मुख्य कांग्रेस का आनुसंगिक विंग बनाई गई।
इस अवसर पर पूनम कैंतुरा, श्रीमती गीता सिंह (प्रदेश महामंत्री महिला कांग्रेस), रंजना रावत (पूर्व प्रदेश महामंत्री/ पूर्व जिलाध्यक्ष), शहनाज शम्शी (प्रदेश सचिव), बिमलेश नेगी पूर्व (प्रदेश सचिव), सुधा असवाल (कोटद्वार महानगर अध्यक्ष), सुनीता बिष्ट (ब्लाक अध्यक्ष दुगडडा) मधु, रेखा, पीताम्बरी रावत, सरिता, आशा कंडारी आदि कई महिलाओं ने स्वयं उपस्थिति देकर और ऑन लाइन सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रश्मि पटवाल ने कहा सदस्यता अभियान वार्ड वाइज चलाया जाएगा।

  • Related Posts

    next kumbh प्रयागराज के बाद अब अगला कुम्भ अब इस जगह लेगगा तैयारी शुरू

    next kumbh  प्रयागराज महाकुंभ मेला शुरु हो चुका है और इसमें करोड़ों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। कुंभ मेला हिंदू धर्म का सबसे बड़ा और सबसे पवित्र मेला…

    honored with Khel Ratna चार खिलाड़ियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खेल रत्न से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक में दो ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर और विश्व शतरंज चौंपियनशिप के विजेता भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश सहित चार खिलाडिय़ों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *