भाजपा किसान मोर्चा की कोटद्वार इकाई ने मनाया लोक पर्व हरेला

संदीप बिष्ट
कोटद्वार। भाजपा किसान मोर्चा के कोटद्वार नगर मंडल ने उत्तराखंड का लोक सांस्कृतिक पर्व एवं हरियाली का प्रतिक हरेला हर्षोउल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के कोटद्वार नगर मंडल इकाई ने काशीरामपुर तल्ला में सभी सदस्यों और स्थानीय लोगो के यहाँ आम ,लीची एवं नींबू के 70 फलदार पौधों का रोपण किया।

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल रावत ने सभी किसान परिवारों और कार्यकर्ताओं को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा की हरेला उत्तराखंड की संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित लोक पर्व है। जो धरती को हरा-भरा बनाकर मानव जीवन को खुशहाल बनाने रखने का संदेश देती है। कहा की न केवल प्रत्येक वर्ष हमे वृक्षारोपण करना है बल्कि रोपित पौधों का संरक्षण भी करना है। कहा की वृक्षों के बिना हमारा जीवन नहीं है। प्रत्येक सूक्ष्म जीव से लेकर बड़े से बड़ा जीव इसी पर निर्भर रहता है। वृक्ष हमे जीने के लिए शुद्ध वायु, जल, भोजन एवं कई आवश्यक चीजे प्रदान करता है। कहा की वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित रखा जा सके।इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष संजीव थपलियाल , कोषाध्यक्ष लक्ष्मी रावत , उपाध्यक्ष रिंकी बलूनी , अमन केष्टवाल , मंत्री मिनाक्षी नेगी , पूर्व सैनिक सुनील रावत, कड़क पहाड़ी खेल प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष बबलू नेगी “कड़क पहाड़ी “, राजीव थपलियाल , मिनाक्षी थपलियाल आदि ने सहयोग किया।

  • Related Posts

    next kumbh प्रयागराज के बाद अब अगला कुम्भ अब इस जगह लेगगा तैयारी शुरू

    next kumbh  प्रयागराज महाकुंभ मेला शुरु हो चुका है और इसमें करोड़ों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। कुंभ मेला हिंदू धर्म का सबसे बड़ा और सबसे पवित्र मेला…

    honored with Khel Ratna चार खिलाड़ियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खेल रत्न से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक में दो ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर और विश्व शतरंज चौंपियनशिप के विजेता भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश सहित चार खिलाडिय़ों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *