कोटद्वार जिला कांग्रेस ने गंदिरियाखाल में वृक्षारोपण कर मनाया हरेला पर्व

संदीप बिष्ट
कोटद्वार। लोक परम्परा के अदभुद पर्व “हरेला” को कांग्रेसियों ने कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर विनोद डबराल अध्यक्ष कोटद्वार जिला कांग्रेस की अगुआई में गंदिरियाखाल (लोक मनीपुर सिगड्डी) में वृक्षारोपण कर मनाया।


इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र उत्तराखण्ड का पर्यावरण की रक्षा में अपना सदियों से विशिष्ट योगदान रहा है और उत्तराखण्डियों ने सदियों से “हरेला” पौराणिक पर्व के माध्यम से पर्यावरण को संरक्षित करने का कार्य किया है। कांग्रेसजनों ने रोपित पेड़ /पौधों को संरक्षित करने का भी संकल्प लिया ताकि जिससे पर्व की वास्तविक सार्थकता भी सिद्ध हो सके।
हरेला पर्व के उपलक्ष में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, जगदीश मेहरा (पूर्व पार्षद) रंजना रावत (पूर्व प्रदेश महामंत्री) सुधा असवाल (महानगर अध्यक्ष) गीता सिंह (प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस) ,चंपा नेगी, सोनिया नेगी, रेखा नेगी, हयात सिंह मेहरा (जिला प्रवक्ता कोटद्वार कांग्रेस) प्रेम सिंह पयाल (जिलाध्यक्ष कां शिक्षक प्रकोष्ठ) विनोद नेगी एवम विजय नेगी (जिला महामंत्री) देवेंद्र सिंह अधिकारी आदि सम्मिलित रहे।

  • Related Posts

    next kumbh प्रयागराज के बाद अब अगला कुम्भ अब इस जगह लेगगा तैयारी शुरू

    next kumbh  प्रयागराज महाकुंभ मेला शुरु हो चुका है और इसमें करोड़ों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। कुंभ मेला हिंदू धर्म का सबसे बड़ा और सबसे पवित्र मेला…

    honored with Khel Ratna चार खिलाड़ियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खेल रत्न से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक में दो ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर और विश्व शतरंज चौंपियनशिप के विजेता भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश सहित चार खिलाडिय़ों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *