आईएएस अंशुल सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मिलाने का बच्चों का सपना किया पूरा

हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह की दूरदर्शी सोच ने युवा खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में अपना भविष्य संवारने के लिए और बेहतर फिटनेस के लिए स्पोर्टस काम्पलेक्स का निर्माण कार्य पूर्ण कराकर हरिद्वार की सबसे बड़ी जरूरत को पूर्ण किया। इसी के साथ प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बच्चों को मिलाने का सपना भी पूरा दिखाया। बच्चे मुख्यमंत्री को नजदीक से देखकर और उनके ओजस्वी विचारों को सुनकर बहुत प्रभावित दिखाई दिए। बच्चों ने बहुत खुशी जाहिर की और स्पोर्टस काम्पलेक्स को देखकर उनके मन में भी खेल के प्रति सम्मान की भावना प्रबल हुई है।

युवा आईएएस अंशुल सिंह ने हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होते ही हरिद्वार का सर्वागीण विकास करने की ठान ली। उन्होंने हरिद्वार को खेल नगरी के रूप में स्थापित करने का बीड़ा उठाया। भल्ला कॉलेज स्टेडियम का पुर्ननिर्माण कर अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार करने का संकल्प किया। इसी के साथ स्पोर्टस काम्पेक्स का विस्तारीकरण करने की ठान ली। अंशुल सिंह ने निर्धारित समय सीमा के अंदर स्पोर्टस काम्पलेक्स का निर्माण कार्य पूरा कराया।

20 दिसंबर 2024 को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसका लोकापर्ण किया तो इस भव्य आयोजन में तमाम स्कूली बच्चों को बुलाया गया। हरिद्वार के युवा स्पोर्टस काम्लेक्स में पहुंचे तो खेल के प्रति सम्मान भी देखने को मिला। इसी के साथ बच्चों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने का सपना भी पूरा हुआ।

अक्सर अखबार के पन्नों और टीवी चैनल में मुख्यमंत्री को देखकर पहचाने वाले बच्चे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को नजदीक से देखकर बेहद खुश दिखाई दिए। बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस खुशी को उन्होंने इजहार भी किया। बच्चों ने बताया कि मुख्यमंत्री बहुत अच्छे है और बच्चों के लिए अच्छी सोच रखते है।

  • Related Posts

    सिंथेटिक ट्रैक अब बन गया है स्मार्ट ट्रैकः रेखा आर्या

    महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में स्थित सिंथेटिक ट्रैक अब स्मार्ट ट्रैक बन गया है। गुरुवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने  ट्रैक का निरीक्षण किया। खेल मंत्री ने बताया कि…

    दीवार गिरने से महिला मलबे में दबी, लोगों ने मिट्टी हटाकर निकाला बाहर; मची चीख पुकार

    नैनीताल। भीमताल के गोरखपुर चौराहे में बृहस्पतिवार की शाम एक निर्माणधीन दीवार के गिरने से एक महिला मजदूर घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने मिट्टी और दीवार को हटाकर महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *