ग्रीन आर्मी देवभूमि उत्तराखंड और ग्रीन प्लस सोसाइटी ने पौधा रोपण कर मनाया हरेला पर्व

संदीप बिष्ट
कोटद्वार। ग्रीन आर्मी देवभूमि उत्तराखंड और ग्रीन प्लस सोसाइटी ने
आवा चला सभी डाली लगै ओला, अपणु उत्तराखंड कु हरेला मनै ओला।
जन सभी घौर म हैरयाली लगन्दा,
ऊनि सभी अपणु वन जंगल बने ओला।
आवा चला सभी डाली लगै ओला, अपणु उत्तराखंड कु हरेला मनै ओला। जन जिंदगी हैरू-भैरू रखण चांदा, ऊनि प्रकृति थे भी हैरी-भैरि बणे ओला।
आवा चला सभी डाली लगै ओला, अपणु उत्तराखंड कु हरेला मनै ओला। ” के कुछ इन्ही भावो के साथ उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला पर वृक्षारोपण किया।
ग्रीन आर्मी देवभूमि उत्तराखंड के स्वयंसेवकों एवं ग्रीन प्लस संस्था ने संयुक्त रूप से नक्षत्र वाटिका कोटद्वार में फलदार ,छायादार पौधो का रोपण किया। साथ ही ग्रीन प्लस संस्था द्वारा बीज बॉल तकनीक से पौधारोपण कर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर सदस्यों द्वारा वृक्ष के मत्व , संरक्षण और नई पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण की मुहीम से जोड़ने पर जोर दिया गया। साथ ही वाटिका की साफ सफाई व वृक्षो की संख्या में बढ़ोतरी जिससे अन्य पंछी, और जीव जंतु भी उनकी तरफ आकर्षित हो सके जोर दिया गया। ग्रीन आर्मी देवभूमि उत्तराखंड और ग्रीन प्लस सोसाइटी ने विभिन्न पौधो को उपलब्ध करवाने के लिए वनराक्षी सीमा नेगी का भी आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर ग्रीन प्लस संस्था के अध्यक्ष प्रमोद कुमार बंसल , संस्था सदस्य डॉ. मोहन कुकरेती ,दिग्विजय सिंह, योगेश जोशी, ऋतुराज रावत, गणेश काला ,एवम ग्रीन आर्मी देवभूमि उत्तराखंड के अध्यक्ष शिवम नेगी , स्वयंसेवक उत्कर्ष नेगी, ज्योति सजवान, सतेन्द्र सिंह गुसाईं , शालिनी नेगी,याशी नेगी, सुशांत कोहली, संदीप सिंह रावत, दीक्षांत खुगशाल, सौरव धूलिया, अंकित थपलियाल आदि ने सहयोग किया।

  • Related Posts

    hope workers आशा कार्यकत्रियों के सम्मान में उत्तरकाशी स्वास्थ्य विभाग ने आयोजित किया जिला स्तरीय आशा सम्मेलन

    hope workers स्वास्थ्य विभाग, उत्तरकाशी द्वारा जनपद के आकांक्षी ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी में जिला स्तरीय आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वर्ष 2024-25 के…

    honey removal मुख्यमंत्री आवास पर शहद निष्कासन में निकला 57 किलोग्राम शहद

    honey removal मुख्यमंत्री आवास परिसर में मंगलवार को शहद निष्कासन कार्य किया गया। पहले चरण में 57 किलोग्राम शहद निकाला किया गया। इस बार लगभग 200 किलोग्राम तक शहद के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *