हर घर में लगेगा तिरंगा 

रिखणीखाल।हर घर तिरंगा अभियान के तहत रिखणीखाल मंडल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हर घर तिरंगा अभियान के मुख्य संयोजक मोहन सिंह नेगी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की हर घर में 15 अगस्त तक तिरंगा लगना चाहिए। तिरंगे के महत्व को विस्तार पूर्वक समझाते हुए कहा कि पूरे देश में आजादी के इतने वर्षों में तिरंगा नहीं लगा जितना आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी के आह्वाहन के बाद लगे है हर घर में तिरंगा हमारी आन बान और शान का प्रतीक है।कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट एवं हर घर तिरंगा अभियान के मुख्य संयोजक मोहन सिंह नेगी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में जिला मंत्री राकेश देवरानी, जिला महामंत्री किसान मोर्चा दिनेश रावत, जिला मीडिया प्रभारी विनोद रावत, जिला कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र सिंह नेगी, अनुसूचित जाति के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य गोवर्धन प्रसाद टम्टा,जिला पंचायत सदस्य शालिनी बलोधी,अनिल ध्यानी भारत सिंह, युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष बृजमोहन देवरानी बृजमोहन देवरानी सुनील सिंह नेगी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Posts

काफिला रोक, सेना के जवानों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

आरएसएस मुख्यालय से लौटते समय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ीकैंट देहरादून में काफिला रुकवाया। इस दौरान मुख्यमंत्री, गढ़ीकैंट परिसर की सुरक्षा में तैनात सैनिकों के बीच पहुंचे, उन्होंने…

cm holi milan karyakram सीएम आवास में उत्तराखंड की सांस्कृतिक समृद्धि और एकता के हुए दर्शन, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे प्रदेश भर के लोक कलाकार

cm holi milan karyakram सीएम आवास में उत्तराखंड की सांस्कृतिक समृद्धि और एकता के हुए दर्शन, होली मिलन कार्यक्रम में जुटे प्रदेश भर के लोक कलाकार – KALAM KI PAHAL

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *