स्वयं गंदगी न करें और दूसरों को भी रोकें : विधायक राजकुमार पोरी

संदीप बिष्ट
पौड़ी। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जनपद के सभी विकासखंड मुख्यालयों में स्वच्छता जनजागरूकता रैली निकाली गई। स्वच्छता अभियान रैली में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवियों, नेहरू युवा केंद्र, व्यापार सभा पौड़ी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया। इस दौरान उन्हें स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।
स्वच्छता ही सेवा अभियान पखवाड़ा स्वच्छ भारत मिशन के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जारी रोस्टर के अनुरूप जनपद के विभिन्न स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 17 सितम्बर से शुरू व 02 अक्टूबर तक चलाया जायेगा। स्वच्छता ही सेवा अभियान पखवाड़ा स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद के सभी विकासखंड मुख्यालयों में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई।
जनपद मुख्यालय के कंडोलिया मैदान में स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राजकुमार पोरी ने अपने संबोधन में कहा कि लोगों को न स्वयं गंदगी फैलानी चाहिए और न किसी और को फैलाने देनी चाहिए। कहा कि हम सब मिलकर एक स्वच्छ कचरा मुक्त ग्रह बना सकते हैं इससे आपके आसपास का वातावरण भी स्वच्छ रहता है। कहा कि स्वच्छ घर होने से गांव स्वच्छ होगा तो सामाजिक माहौल सुधरेगा और गांव के साफ सुथरा होने से कई गंभीर रोगों से छुटकारा भी मिलेगा।
मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने जानकारी दी कि यह अभियान 17 सितंबर को आरंभ हुआ और 2 अक्टूबर तक युद्ध स्तर पर साफ-सफाई अभियान चलाया जाना है।
इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी नागेंद्र बर्तवाल, जिला शिक्षा अधिकारी रणजीत सिंह नेगी, परियोजना प्रबंधक स्वजल दीपक रावत, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पौड़ी गौरव भसीन सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, स्वयंसेवी, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    next kumbh प्रयागराज के बाद अब अगला कुम्भ अब इस जगह लेगगा तैयारी शुरू

    next kumbh  प्रयागराज महाकुंभ मेला शुरु हो चुका है और इसमें करोड़ों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। कुंभ मेला हिंदू धर्म का सबसे बड़ा और सबसे पवित्र मेला…

    honored with Khel Ratna चार खिलाड़ियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खेल रत्न से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक में दो ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर और विश्व शतरंज चौंपियनशिप के विजेता भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश सहित चार खिलाडिय़ों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *