कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा सरकार का पुतला दहन

संदीप बिष्ट
कोटद्वार। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के निर्देशन में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता बलबीर सिंह रावत (जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष कार्यालय प्रशासन) एवम रश्मि पटवाल (जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस) की अगुवाई में
बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय में एकत्रित हुए।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रानीखेत के भाजपा विधायक प्रमोद नेनवाल के भाई से अवैध हथियारो की बरामदगी होने तथा भाजपा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को शतर्कता न्यायालय द्वारा जांच के आदेश दिए जाने को लेकर प्रदर्शन किया। वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता बलबीर सिंह रावत ने आरोप लगया की प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है और सरकार के मंत्री भ्रष्टाचार में संलिप्त है। कहा की भाजपा सरकार के इसी भ्रष्टाचारी संलिप्ता के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए तहसील चौक में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया जा रहा है।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा विधायक के भाई से अवैध हथियार बरामद होने से स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है जिसमे भाजपा के लोग सामिल हैं, दूसरी ओर कैबनेट मंत्री को नोटिस मिलने से स्पष्ट हो गया है कि पूरी भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।
भाजपा के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करने वालों में रंजना रावत (पूर्व प्रदेश महामंत्री), शंखेश्वर प्रसाद सेमवाल (प्रदेश उपा.सैनिक प्रकोष्ठ), रमेश चंद्र खंतवाल, गोपाल सिंह गुसाईं, नसीम अहमद, विनोद रावत प्रधान (जिला उपाध्यक्ष), प्रेम सिंह पयाल (जिलाध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ), नरेंद्र नेगी (पूर्व प्रधान) ,महावीर सिंह नेगी (मंडल अध्यक्ष),राजेंद्र सिंह गुसाईं (जिलाध्यक्ष सोशल मीडिया), कृपाल सिंह नेगी, विनोद नेगी, राजीव जखमोला, विजय नेगी, चंद्रमोहन रावत (जिला महामंत्री) अमित राज सिंह (पू.जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस) जावेद, अनिल चौधरी, राजा आर्य, भीमेंद्र पवांर, संजीव गौड़, नसीम अहमद, मो. अकरम, बृजपाल बकरोला, विकास कुमार, त्रिभुवन सिंह, धीरेंद्र सिंह आदि सम्मिलित रहे।

  • Related Posts

    जिला उद्योग केन्द्र हरिद्वार की ओर से महिलाओं को दी जा रही है मूंज घास से उत्पादों को निर्मित करने की ट्रेनिंग

    जिला उद्योग केन्द्र हरिद्वार की ओर से महिलाओं को दी जा रही है मूंज घास से उत्पादों को निर्मित करने की ट्रेनिंग – कलम की पहल

    लालढांग पंचायत घर पर हुई आशा ग्राम संगठन की बैठक आयोजित, हेमा नेगी ने की अध्यक्षता

    हरिद्वार/लालढांग। आज लालढांग पंचायत घर पर आशा ग्राम संगठन की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता हेमा नेगी द्वारा की गयी. आज की बैठक में रीप परियोजना को लेकर चर्चा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *