धुमाकोट/लैंसडौन में चला स्वच्छता अभियान

संदीप बिष्ट
लैंसडौन। माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखंड/राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण संबंधी जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। रविवार प्रातः 8:00 बजे राष्ट्रगान के साथ न्यायिक मजिस्ट्रे प्रथम श्रेणी शालिनी दादर के मार्गदर्शन में तहसील लैंसडौन में सफाई अभियान का शुभारंभ हुआ। तहसील कर्मचारियों , न्यायालय कर्मचारियों सहित स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में श्रम दान किया।


वहीँ तहसील धुमाकोट में न्यायिक मजिस्ट्रे प्रथम श्रेणी शालिनी दादर के मार्गदर्शन में आयोजित स्वच्छता अभियान में कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ के साथ ही कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। धुमाकोट बाजार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ,राजस्व विभाग ,कृषि विभाग, वन विभाग ,स्वास्थ्य विभाग तथा स्थानीय लोगो द्वारा श्रम दान किया गया। श्रम दान के माध्यम से एकत्र 250 किलो कूड़े को कूड़ा वाहन से एम. आर. एफ. केंद्र रामनगर भेजा गया।

  • Related Posts

    next kumbh प्रयागराज के बाद अब अगला कुम्भ अब इस जगह लेगगा तैयारी शुरू

    next kumbh  प्रयागराज महाकुंभ मेला शुरु हो चुका है और इसमें करोड़ों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। कुंभ मेला हिंदू धर्म का सबसे बड़ा और सबसे पवित्र मेला…

    honored with Khel Ratna चार खिलाड़ियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खेल रत्न से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक में दो ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर और विश्व शतरंज चौंपियनशिप के विजेता भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश सहित चार खिलाडिय़ों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *