काफिला रोक, सेना के जवानों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

आरएसएस मुख्यालय से लौटते समय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ीकैंट देहरादून में काफिला रुकवाया। इस दौरान मुख्यमंत्री, गढ़ीकैंट परिसर की सुरक्षा में तैनात सैनिकों के बीच पहुंचे, उन्होंने सेना के जवानों को होली की शुभकामनाएं देते हुए रंग लगाया और मिठाई खिलाकर उनके योगदान को सराहा। मुख्यमंत्री ने कहा देशसेवा में लगा हर जवान उनके परिवार का सदस्य है। मुख्यमंत्री को अपने बीच देख, सभी सैनिक बेहद खुश नजर आए।

holi milan

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने परिजनों से दूर रहकर सेना के जवान देश की सेवा में समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा सैनिकों के योगदान से हम सभी देशवासी किसी भी त्यौहार को मना पाते हैं। उन्होंने कहा हम सभी को होली का आनंद लेने का अवसर मिल रहा है, और इसका श्रेय हमारी सेना के जवानों को जाता है।

 

  • Related Posts

    hope workers आशा कार्यकत्रियों के सम्मान में उत्तरकाशी स्वास्थ्य विभाग ने आयोजित किया जिला स्तरीय आशा सम्मेलन

    hope workers स्वास्थ्य विभाग, उत्तरकाशी द्वारा जनपद के आकांक्षी ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी में जिला स्तरीय आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वर्ष 2024-25 के…

    honey removal मुख्यमंत्री आवास पर शहद निष्कासन में निकला 57 किलोग्राम शहद

    honey removal मुख्यमंत्री आवास परिसर में मंगलवार को शहद निष्कासन कार्य किया गया। पहले चरण में 57 किलोग्राम शहद निकाला किया गया। इस बार लगभग 200 किलोग्राम तक शहद के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *