मुख्यमंत्री धामी ने गैरसैण विधानसभा मानसून सत्र को सफल बनाने के लिए श्रमिकों, शासन व प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिकों का किया आभार प्रकट

संदीप बिष्ट
चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैण में आयोजित विधानसभा के मानसून सत्र के सफल आयोजन के लिए श्रमिकों, शासन व प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिकों को धन्यवाद दिया है। धामी ने भराडीसैण में आम जनता से भेंट कर जन समस्यायें सुनी तथा अधिकारियों को समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिये। मानसून सत्र की समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री ने भराडीसैण में बने मुख्यमंत्री आवास में रात्रि विश्राम किया।

उन्होंने क्षेत्रवासियों को गैरसैण के समग्र विकास का आश्वासन देते हुए कहा कि भराडीसैण में वर्षभर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा तथा ग्रीषमकालीन राजधानी के अनुरूप गैरसैण क्षेत्र के अवस्थापना सुविधाओं का विकास किया जायेगा। रात्रि प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने कई जन प्रतिनिधियों से भी भेंट की तथा राज्य के विकास से जुडे विषयों पर चर्चा की।

  • Related Posts

    next kumbh प्रयागराज के बाद अब अगला कुम्भ अब इस जगह लेगगा तैयारी शुरू

    next kumbh  प्रयागराज महाकुंभ मेला शुरु हो चुका है और इसमें करोड़ों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। कुंभ मेला हिंदू धर्म का सबसे बड़ा और सबसे पवित्र मेला…

    honored with Khel Ratna चार खिलाड़ियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खेल रत्न से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक में दो ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर और विश्व शतरंज चौंपियनशिप के विजेता भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश सहित चार खिलाडिय़ों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *