विकासखण्ड द्वारीखाल के कफल्डी गाँव में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवे दिन प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा एंव उनके साथ कई जनप्रतिनिधियों ने कफल्डी गाँव पहुँचकर श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का श्रवण कर पुण्य प्राप्त किया।
स्व0संन्दीप सिंह रावत की स्मृति मे उनके भाई मनोज रावत, प्रमोद रावत, सन्तोष रावत, माता सरोजनी रावत एंव पत्नी रिंकी देवी द्वारा भागवत कथा का आयोजन किया गया है। आज 5 वंे दिन भागवताचार्य अजय डबराल जी द्वारा समुन्द्र मंथन से निकलें 14 रत्नांे के बारे मे बताया गया आचार्य जी बताया गया कि सभी श्रोताओं को भगवत भजन मे अपना मन लगाना चाहिए तथा हमें सदमार्ग पर चलना चाहिए, चाहे हमारे मार्ग मे कई विपत्तियां ही क्यो ना आ जाए उन्होने कहा कि हमे सामर्थ्य के अनुसार दान पुण्य करना चाहिए भगवान बाल कृष्ण कि सुन्दर झांकी भी प्रस्तुत की गई।
इस अवसर पर प्रधान संगठन के अध्यक्ष अर्जुन नेगी , प्रधान श्याम सिंह, छ़़त्रपाल सिंह, बलवंत सिंह, मनमोहन सिंह बिष्ट, धर्मेन्द्र सिंह बिष्ट, राकेश असवाल, सोरभ डोबरियाल, जीवन सिंह ,दशरत सिंह , नरेन्द्र सिंह रावत बडी संख्या में मातृशक्ति ने कथा का श्रवण कर पुण्य प्राप्त किया।