
संदीप बिष्ट
एकेश्वर। दो दिवसीय चौंदकोट महोत्सव का शुभारंभ लोक संस्कृति की धरोहर मुनाल द्वारा भूमिया डंडा ग्राम मालाई में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ लोक गायक तथा मिमिकरी आर्टिस्ट जीतू पहाड़ी ने गणेश वंदना से किया। कार्यक्रम में मुनाल संयोजक मुनालश्री विक्रम बिष्ट ने मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख नीरज,सहकारी बैंक के निदेशक नरेंद्र सिंह नेगी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील रावत का फूल मालाओं से स्वागत किया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख नीरज पांथरी ने कहा की लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए मुनाल का प्रयास प्रशंसनीय है। कार्यक्रम में ग्राम मालई ,कुंडौली, बलूली, कगतून, नौगांव ,जटोली ,नंदोली, गुराड़ ,पातल आदि गांव की महिला मंगल दलों की महिलाओं ने पारंपरिक लोक नृत्य थड़िया चौफूला सहित रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वहीँ कई उभरते कलाकारों ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान सुप्रसिद्ध कवि जयपाल सिंह रावत और समाजसेवी हरेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया। महोत्सव में दीपक बिष्ट ने अपने पिता स्वर्गीय वीरपाल सिंह बिष्ट की स्मृति में 2551 तथा शिवपूजन सिंह नेगी ने 3100 की राशि भेंट की।