संदीप बिष्ट
कोटद्वार। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह बिष्ट” गढ़वाली “और जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत की अगुवाई में समस्त कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय कोटद्वार में मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में भाग लेने से पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही कार्यकर्ताओं से कहा की किसी भी चुनाव को जितने के लिए बूथ जितना जरुरी है इसलिए बूथ जीतो चुनाव जीतो।
वर्चुअल बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा की आज पूरा विश्व प्रधानमंत्री का स्वागत कर रहा है और अपने देश में आमंत्रित कर सम्मानित करना चाहता है। कहा की मोदी जी की बदौलत आज भारत विश्व की सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने जा रहा है तथा तकनीकी के क्षेत्र में भी विश्व में अपना नाम ऊंचा कर रहा है। साथ ही कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार द्वारा संचालित लाभकारी योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने की अपील भी की।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता दर्शन सिंह बिष्ट,जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी, जिला मंत्री राकेश देवरानी,अनीता आर्य, ऋतु चमोली,गजेंद्र सिंह रावत, शांतनु रावत, महेंद्र सिंह नेगी, जिला मीडिया प्रभारी विनोद रावत, अमित नेगी, सुरेश शर्मा, सुरेंद्र सिंह आर्य, पंकज भाटिया, रजनी, हेमंत गॉड, हरीश खर्कवाल, हर्षवर्धन बिंजोला, संजय रावत, आशु सतीजा,पवन बेदी, विजय सिंह रावत आदि कार्यकर्ता वर्चुअल बैठक में उपस्थित रहे।