भाजपा नगर मंडल किसान मोर्चा ने बेस हॉस्पिटल कोटद्वार में मरीजों को फल वितरित कर मनाया नरेंद्र मोदी का जन्मदिन


संदीप बिष्ट
कोटद्वार। भारत से लेकर दुनिया कई हिस्सों में 21 वीं सदी के महानायक एवं भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी का 72वां जन्मदिन हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। समस्त देशवासियों ने एक दूसरे को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। वहीँ भाजपा नगर मंडल किसान मोर्चा एवं सुखरौ मंडल किसान मोर्चा के सदस्यों ने बेस चिकित्सालय कोटद्वार में मरीजों को फल वितरित कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष संजीव थपलियाल के मार्दर्शन में बेस चिकित्सालय कोटद्वार मरीजों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना करते हुए फल वितरित किये गए। भाजपा किसान मोर्चा सुखरौ मंडल अध्यक्ष सोनिया असवाल, पूर्व सैनिक सुनील रावत “माठू” , महामंत्री -सोनिया गुंसाई, महामंत्री रिंकी बलोनी,मंत्री मिनाक्षी नेगी,कोषाध्यक्ष लक्ष्मी रावत, मंत्री पूनम नेगी, सोशल मिडिया प्रभारी शिवचरण धस्माना आदि ने फल वितरण में सहयोग किया।

  • Related Posts

    कैबिनेट ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट प्रस्तावों पर दी मंजूरी

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान लगभग 33 प्रस्तावों पर सहमति बनी है। इस बैठक के दौरान बजट प्रस्तावों और…

    बीडीओ बहादराबाद एवं डीपीएम ग्रामोत्थान के द्वारा Ayooh नेचुरल ऑर्गेनाइजेशन का भ्रमण सम्पन्न

    हरिद्वार,  मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) श्रीमती आकांक्षा कोण्डे महोदया के निर्देशों के क्रम में, आज दिनांक 6 फरवरी 2025 को जिला परियोजना प्रबंधक (डीपीएम) श्री संजय सक्सेना – ग्रामोत्थान परियोजना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *