चन्द्रयान-3 की साऊथ पोल पर सफल लैंडिंग पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने दी बधाई

संदीप बिष्ट
देहरादून। चन्द्रयान-3 की साऊथ पोल पर सफल साफ्ट लैंडिंग पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने इसरो के वैज्ञानिकों, प्रदेशवासियों एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 14 जुलाई 2023 को चन्द्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग के बाद बुद्धवार को चन्द्रयान-3 की चन्द्रमा के साऊथ पोल पर सफल ऐतिहासिक साफ्ट लैंडिंग होने के साथ ही भारत विश्व का पहला देश बना जो चन्द्रमा के साऊथ पोल पर पहुंचा है। भारत की इस विश्वव्यापी सफलता के लिए नासा ने भी इसरो को बधाई दी है। कहा की रक्षाबंधन की बधाई लेकर चंदा मामा से मिला चंद्रयान 3 और भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला पहला देश बन गया है। कहा की यह इसरो की महान उपलब्धि है।
विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान देश के वैज्ञानिकों की उपलब्धियों की सहराना की। ऋतु भूषण ने कहा की देश और प्रदेशवासियों के लिए गौरव का क्षण है। तिरंगे का मान फिर से अंतरिक्ष में भी स्थापित हो रहा है और देश प्रत्येक क्षेत्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। साथ ही इस पल के लिए पुनः वैज्ञानिकों एवं प्रदेश वासियों को मंगल शुभकामनाएं दी।

  • Related Posts

    जिला उद्योग केन्द्र हरिद्वार की ओर से महिलाओं को दी जा रही है मूंज घास से उत्पादों को निर्मित करने की ट्रेनिंग

    जिला उद्योग केन्द्र हरिद्वार की ओर से महिलाओं को दी जा रही है मूंज घास से उत्पादों को निर्मित करने की ट्रेनिंग – कलम की पहल

    लालढांग पंचायत घर पर हुई आशा ग्राम संगठन की बैठक आयोजित, हेमा नेगी ने की अध्यक्षता

    हरिद्वार/लालढांग। आज लालढांग पंचायत घर पर आशा ग्राम संगठन की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता हेमा नेगी द्वारा की गयी. आज की बैठक में रीप परियोजना को लेकर चर्चा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *