भारी बारिश के चलते विधानसभा अध्यक्ष अलर्ट मोड़ पर

संदीप बिष्ट
कोटद्वार। उत्तराखंड में विगत दिनों से लगातार हो रही भारी वर्षा के चलते विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण लगातार स्थानीय प्रशासन से संपर्क साधे हुए है। वहीँ कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आपदा से हो रहे नुकसान की जानकारी के लिए लगातार स्थानीय प्रशासन से संपर्क साधा हुआ है तथा लगातार हर घटना एवं नुकसान की जानकारी अधिकारियों से ली जा रही है। वर्षा के कारण क्षेत्र में हो रहे नुकसान का निरीक्षण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित भी किया है। साथ ही अधिकारियों को सख्ती से निर्देशित किया है कि आपदा ग्रसित क्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए।

विधानसभा अध्यक्ष ने अपने निजी स्टाफ जनसंपर्क अधिकारी मनीराम शर्मा को क्षेत्र में नुकसान वाले स्थानों का जायजा लेने के निर्देश दिए। आदेशों के अनुक्रम में निजी स्टाफ ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न आपदाग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण कर नुकसान के विषय में विधानसभा अध्यक्ष को करवाया है। वहीं आपदा के ख़तरे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों से सचेत रहने का आग्रह करते हुए कहा की अनावश्यक रूप से नदी एवं गदेरो के किनारे जाने से बचे। वर्षा के कारण जहां भी नुकसान हो तत्काल आपदा प्रबंधन एवं पुलिस कंट्रोल रूम में संपर्क करें। साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों को सचेत रहने का आग्रह भी किया है।

  • Related Posts

    next kumbh प्रयागराज के बाद अब अगला कुम्भ अब इस जगह लेगगा तैयारी शुरू

    next kumbh  प्रयागराज महाकुंभ मेला शुरु हो चुका है और इसमें करोड़ों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। कुंभ मेला हिंदू धर्म का सबसे बड़ा और सबसे पवित्र मेला…

    honored with Khel Ratna चार खिलाड़ियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खेल रत्न से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक में दो ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर और विश्व शतरंज चौंपियनशिप के विजेता भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश सहित चार खिलाडिय़ों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *