संदीप बिष्ट
कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी द्वारा कोटद्वार झंडा चौक स्थित पीडब्ल्यूडी कैंप कार्यालय में रक्षा बंधन पर्व के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता के साथ बड़े हर्षोल्लाह से रक्षाबंधन का पर्व मनाया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष को रक्षा सूत्र बांधकर और मिष्ठान खिलाकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। वहीँ विधानसभा अध्यक्ष ने भी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं , “रक्तपुरष” दलजीत सिंह एवं मंजू सिंह आदि को रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु और सदैव सुखी रहने की कामना की।
विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों को राखी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा की अतिवृष्टि एवं बादल फटने की निरंतर घटनाओँ ने कोटद्वार के विकास के पहिये पर रोक लगा दी थी। कहा की रक्षाबंधन के पावन पर्व पर कार्यकर्ताओं एवं जनता द्वारा असीम स्नेह और सहयोग क्षेत्र के विकास को अधिक गति देगा। कहा की रक्षाबंधन भाई बहन के पारस्परिक, प्रेम, रिश्ते और विश्वास का त्यौहार है और इस पर्व को हम कर्तव्य, आत्मीयता, त्याग, सामाजिक एकता, सद्भावना के प्रतीक के रूप में मनाते हैं। इस लिए हर त्यौहार क्षेत्र वासियों के साथ मनाती है, साथ ही उन्होंने रक्षाबंधन पर क्षेत्र की जनता से मिले अपार स्नेह – आशीर्वाद हेतु सभी का आभार व्यक्त किया और सभी प्रदेश वासियों को पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल रावत, नगर मंडल अध्यक्ष संजीव थपलियाल , सुखरौ मंडल अध्यक्ष सोनिया असवाल , भाबर मंडल अध्यक्ष आंनद घिल्ड़ियाल , जिला उपाध्यक्ष कांता प्रसाद सैनवाल तथा अन्य साथी सदस्यों ने ऋतु भूषण खंडूड़ी को विधानसभा अध्यक्षा रहते हुए किये गए कार्यों का फोटो पोट्रेट भेंट किया।