आर्य गिरधारी लाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट ने किया वयोवृद्धा सुभदा देवी पांथरी के निधन पर शोक व्यक्त

संदीप बिष्ट
कोटद्वार। आर्य गिरधारी लाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट ने अपने पदमपुर सुखरो स्थित कार्यालय में ट्रस्टी डॉ. नन्दकिशोर ढोडियाल ‘अरुण’ की बुआ वयोवृद्धा सुभदा देवी पांथरी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। डॉ. ढोडियाल ने जानकारी दी की सुभदा देवी पांथरी 94 वर्ष की थी तथा उनके ध्रुवपुर आवास पर अंतिम सांस ली। डॉ. ढोडियाल ने व्याकुल होकर उनके साथ बिताए पलों को याद किया और कहा आज वो जो कुछ भी है सब उन्हें के कारण है।
इस अवसर पर समाजसेवी सत्यप्रकाश थपलियाल ने कहा कि स्व. भोलादत्त ढोडियाल की पुत्री सुभदा पांथरी के अंदर बचपन से ही समाजसेवा व धार्मिकता के बीज अंकुरित हो गए थे। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में कई निर्धन बच्चों का सहयोगएवं मार्गदर्शन किया तथा हमेशा अपने माता, पिता, गुरुजी व बड़ों का आदर किया।
शोक सभा मे ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल आर्य ‘सर्वोदयी पुरूष’, ट्रस्ट के संरक्षक चक्रधर शर्मा ‘कमलेश’, कै.पी एल खंतवाल (सेनि), डॉ. मनोरमा ढोडियाल ,शूरबीर खेतवाल, चंद्रप्रकाश नैथानी, श्यामप्रसाद कोटनाला, सुभाष पांथरी, जगदीश प्रसाद भारद्वाज, पूरण चन्द्र ढोडियाल, मंजुल ढोण्डियाल आदि मौजूद रहे ।

  • Related Posts

    next kumbh प्रयागराज के बाद अब अगला कुम्भ अब इस जगह लेगगा तैयारी शुरू

    next kumbh  प्रयागराज महाकुंभ मेला शुरु हो चुका है और इसमें करोड़ों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। कुंभ मेला हिंदू धर्म का सबसे बड़ा और सबसे पवित्र मेला…

    honored with Khel Ratna चार खिलाड़ियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खेल रत्न से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक में दो ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर और विश्व शतरंज चौंपियनशिप के विजेता भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश सहित चार खिलाडिय़ों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *