मिजोरम तक पहुंची न्यूड वीडियो के गुस्से की आंच, मिजोरम में मैतेई समुदाय को वॉर्निंग; एयरलिफ्ट का प्लान

आइजोल। मणिपुर में हालात संभलने का नाम नहीं ले रहे हैं। उधर कुकी समुदाय की महिलाओं का न्यूड वीडियो वायरल होने के बाद मैतेई समुदाय के प्रति गुस्सा भड़कने लगा है। गुस्से का यह दायरा अब मणिपुर से निकल अन्य राज्यों की तरफ भी बढ़ रहा है।

 

मिजोरम की राजधानी आइजोल में मैतेई समुदाय के लोगों के लिए चेतावनी जारी कर दी गई है। यहां पर पूर्व मिलिटेंट्स के एक ग्रुप ने मैतेई समुदाय के लोगों को अपने रिस्क पर घरों से बाहर निकलने की वॉर्निंग दी है। इस ग्रुप ने कहा है कि मिजो युवाओं के भीतर मणिपुर में कुकी समुदाय की महिलाओं के साथ हुई घटना को लेकर काफी ज्यादा गुस्सा है। इसके बाद से मणिपुर सरकार मैतेई समुदाय को मिजोरम से एयरलिफ्ट करने की योजना बना रही है।

बढ़ा दी गई है सुरक्षा

मणिपुर सरकार ने मिजोरम से मैतेई समुदाय के लोगों को स्पेशल एटीआर फ्लाइट से निकालने की योजना बनाई है। यह फ्लाइट्स आइजोल से इंफाल और आइजोल से सिलचर के बीच चल रही हैं। वहीं, मिजोरम पुलिस ने आइजोल में मैतेई समुदाय के लोगों की सुरक्षा बढ़ा दी है। समाचार एजेंसी के मुताबिक आइजोल सिटी के वेटी कॉलेज, सेलिश, मिजोरम यूनिवर्सिटी, तान्हरिल, रिपन्स, जेमाबाक, जेडएमसी और फाल्काव्न में सुरक्षा में इजाफा किया गया है। इसको लेकर जारी बयान में कहा गया है कि मणिपुर में वीडियो वायरल होने के बाद आइजोल में टेंशन बढ़ी है। इसके चलते यहां रहने वाले मैतेई समुदाय के लिए खतरा हो सकता है। इनकी सुरक्षा को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई जा रही है।

कब से होगी शुरुआत

मणिपुर सरकार ने आइजोल से मैतेई समुदाय के एयरलिफ्ट का प्लान बना लिया है। हालांकि इसकी शुरुआत कब से होगी, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जाता है कि मणिपुर और मिजोरम के कुछ हजार मैतेई मिजोरम में रहते हैं। एक मैतेई छात्र ने बताया कि सरकार ने इस बारे में योजना तो बनाई है। लेकिन इस योजना को कब से अंजाम दिया जाएगा इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। शांति समझौते के बाद, एमएनएफ रिटर्नर्स एसोसिएशन (पीएएमआरए) ने मैतेई लोगों से अपनी सुरक्षा के लिए मिजोरम छोड़ने का आग्रह किया है। वहीं, मिजो छात्र संघ (एमएसयू) ने मिजोरम के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में मैतेई जनगणना कराने की अपनी योजना की घोषणा की है।

सुरक्षा का आश्वासन

इस बीच मिजोरम सरकार ने प्रदेश में रह रहे मैतेई समुदाय के लोगों को सुरक्षा का आश्वासन दिया है। साथ ही किसी भी तरह की अफवाह से सतर्क रहने के लिए भी कहा गया है। प्रदेश के गृहमंत्री और सचिव एच लालेंगमाविया ने मैतेई समुदाय के नेताओं के साथ बैठक की। आधिकारिक बयान के मुताबिक इस दौरान उन्हें सेफ्टी और सिक्योरिटी को लेकर आश्वासन दिया गया। नागरिक उड्डयन के लिए राज्य के प्रधान सलाहकार विंग कमांडर जे. लालमिंगलियाना ने कहा कि 65 मैतेई लोग शनिवार को विमान से मणिपुर के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा कि आइजोल-इंफाल मार्ग पर सोमवार को होने वाली अगली उड़ान के सभी टिकट भी बुक हो गए हैं।

  • Related Posts

    द्वारीखाल प्रमुख महेंद्र सिह राणा ने देवल भोलेनाथ मन्दिर में पूजन कर लिया आशीर्वाद

    संदीप बिष्ट द्वारीखाल। विकास खण्ड कल्जीखाल के ग्राम देवल में शिव मन्दिर जीर्णोधार के तीन दिवसीय पूजन कार्यक्रम में प्रमुख महेन्द्र सिह राणा ने पूजा अर्चना कर भोलेनाथ का आर्शीवाद…

    सड़कों पर भटक रही मानसिक रूप से कमजोर महिला को पुलिस की “ऑपरेशन स्माइल” टीम ने सकुशल परिजनों को लौटाया

    संदीप बिष्ट कोटद्वार। पुलिस मुख्यालय स्तर से गुमशुदाओं की तलाश हेतु 02 माह का “ऑपरेशन स्माइल” अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *