कई किसानों पर मुकदमा दर्ज होने से आक्रोश, अब आर-पार की लड़ाई की दी चेतावनी

स्मार्ट मीटर और फसलों के दामों में वृद्धि किए जाने को लेकर बीते दिनों भारतीय किसान यूनियन ने महापंचायत की थी। इस दौरान सैकड़ों किसान ट्रैक्टर लेकर महापंचायत में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। पुलिस ने किसानों पर मार्ग बाधित किए जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिस से किसान और भी आक्रोश में आ गए हैं। उन्होंने अब आ-पार की लड़ाई लड़ने की चेतावनी दी है।

स्मार्ट मीटर और फसलों के दामों में वृद्धि किए जाने की मांग को लेकर एक अक्टूबर को भारतीय किसान यूनियन द्वारा महापंचायत की गई थी। इस दौरान पुलिस ने सैकड़ों किसानों पर मार्ग बाधित किए जाने के आरोप मे मुकदमा दर्ज किया है। जिसके बाद बाद किसान उग्र हो गए हैं। प्रशासन के इस रवैए से नाराज किसानों ने मंगलौर क्षेत्र मे प्रेस वार्ता कर प्रशासन से आरपार की लड़ाई किए जाने की चेतावनी दी है।

अपने हक के लिए सड़कों पर हैं किसान
भाकियू के प्रदेश गढ़वाल अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि किसान अपने हक के लिए सड़कों पर उतर रहा है। सरकार किसानों का शोषण कर रही। किसान इसका विरोध करते हैं तो प्रशासन उन पर झूठे मुकदमे दर्ज कर किसानों की आवाज को दबा रही है। लेकिन अब किसान चुप नहीं बैठेगा।

झूठे मुकदमे दर्ज कर सरकार किसानों किया जा रहा शोषण
संजय चौधरी का कहना है कि किसानों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर सरकार किसानों का शोषण कर रही है। जिसे किसान किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। वहीं भाकियू के जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने कहा कि किसान क्षेत्र के थानों में पशुओं के साथ अपनी गिरफ्तारी देंगे। किसानों पर जो फर्जी मुकदमे लगाकर किसानों की आवाज दबाई गई है उसके विरोध में फांसी के फंदे भी लेकर जाएंगे। किसानों के हक और इंसाफ की लड़ाई के लिए वो अपना बलिदान भी देने को तैयार हैं।

  • Related Posts

    कैबिनेट ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट प्रस्तावों पर दी मंजूरी

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान लगभग 33 प्रस्तावों पर सहमति बनी है। इस बैठक के दौरान बजट प्रस्तावों और…

    बीडीओ बहादराबाद एवं डीपीएम ग्रामोत्थान के द्वारा Ayooh नेचुरल ऑर्गेनाइजेशन का भ्रमण सम्पन्न

    हरिद्वार,  मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) श्रीमती आकांक्षा कोण्डे महोदया के निर्देशों के क्रम में, आज दिनांक 6 फरवरी 2025 को जिला परियोजना प्रबंधक (डीपीएम) श्री संजय सक्सेना – ग्रामोत्थान परियोजना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *