तिरंगा पद यात्रा में दिखा देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण का अद्भुत नजारा

 

संदीप बिष्ट
कोटद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोटद्वार नगर की प्रमुख संस्थाओं भारत स्वाभिमान न्यास पतंजलि ,ग्रीन प्लस सोसायटी,आधारशिला रक्तदान समूह, कावड़ सेवा समिति, एवम् टीसीजी वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में तिरंगा पद यात्रा का आयोजन किया गया। उत्तराखंड के प्रथम अंगदानी परिवार के वरिष्ठ सदस्य, पूर्व सैनिक एवम वरिष्ठ समाज सेवी गिरिराज सिंह रावत के मार्गदर्शन में आयोजित तिरंगा पद यात्रा में देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण का अद्भुत नजारा देखने को मिला। अमर शहीद मनदीप सिंह रावत की माँ ने दोनों हाथों से राष्ट्रीय ध्वज को पकड़कर एक कदम आगे बढ़ाते हुए तिरंगा पद यात्रा का शुभारंभ किया।

शती मठ कण्वाश्रम से नगर वन समीप डिग्री कॉलेज कोटद्वार को निकाली गई 12 किलो मीटर की तिरंगा पद यात्रा में भारत स्वाभिमान न्यास के राज्य कार्यकारणी सदस्य अधिवक्ता अमित सजवाण ने निकाली गई पद यात्रा में प्रत्येक यात्रा पड़ावों में उस स्थान के इतिहास से सभी पद यात्रियों को अवगत कराया। प्रत्येक पड़ाव के स्थान के इतिहास को जानकर पद यात्रियों में तथ्यों को अधिक जानने की जिज्ञाशा उनके चेहरे से साफ़ प्रतीत हो रही थी और अपने आपको को उसी युग में महसूस कर रहे थे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित यह तिरंगा पद यात्रा एक अद्वितीय पहल के रूप में सामने आई, जिसमें न केवल देशभक्ति के रंग बिखरे हुए थे , बल्कि पर्यावरण संरक्षण का भी महत्वपूर्ण संदेश भी दिया जा रहा था। इस पद यात्रा में बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों सहित समाज के हर वर्ग ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। देशभक्ति के गीतों की धुन पर तिरंगा हाथ में लिए लोग नन्हें कदमों यात्रा मार्ग में बिखरे सूखे और गिले कूड़े को उठाकर कूड़ा एकत्रित करने वाले बैगों में भरकर यात्रा के साथ चल रहे ट्रेक्टर में डालते जा रहे थे।

छोटे बच्चों की मासूमियत और कूड़ा उठाने का जज्बा समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश दे रहा था। इस यात्रा के दौरान हर कोई राष्ट्रीय ध्वज के साथ एक पर्यावरण योद्धा के रूप में दिखाई दे रहा था।
ग्रीन पल्स सोसाइटी अध्यक्ष प्रमोद बंसल ने कहा की तिरंगा पद यात्रा का उद्देश्य न केवल देशभक्ति की भावना को प्रकट करना , बल्कि लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना भी था। कहा की इस तिरंगा पद यात्रा ने लोगों को एकजुट करने और सामूहिक प्रयासों की महत्ता को रेखांकित करने का काम भी किया। कहा की विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने एक साथ मिलकर कूड़ा उठाया, जिससे सामाजिक एकता और सामुदायिक भागीदारी का शानदार उदाहरण प्रस्तुत हुआ है।
ग्रीन प्लस सोसायटी की अन्य सदस्य प्रणिता कंडवाल “कस्तूरी” ने कहा की इस तरह के आयोजन समाज को न केवल जागरूक बनाते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और सुंदर भविष्य का मार्ग भी प्रशस्त करते हैं।
वहीं कांवड़ सेवा समिति के अध्यक्ष पूरन चंद पुरी ने कहा की कांवड़ सेवा समिति सदैव धार्मिक जागरूकता का कार्य करती है। कहा की समिति गरीब कन्या विवाह , चिकित्सा सहायता और सहयोगी संस्थाओं से साथ मिलकर निरंतर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करती आ रही है। साथ ही कहा की यह यात्रा सिर्फ एक आयोजन नहीं थी, बल्कि समाज में स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति एक नई सोच पैदा करने का प्रयास है।
यात्रा के दौरान आधारशिला रक्तदान समूह के संचालक “रक्त पुरुष” दलजीत सिंह ने तिरंगा पद यात्रा कर रहे सभी देश भक्तों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया। पद यात्रा को सुखद और स्वर्णिम बनाने के लिए यात्रा के विभिन्न पड़ावों में चाय-पानी की व्यवस्था अमित सोम ,भास्कर बौंठियाल , रॉबिन, तथा फर्स्ट ऐड किट की व्यवस्था विवेक अग्रवाल एवम शिवम मेडिकल स्टोर द्वारा की गई। पद यात्रा में कोटद्वार प्रशासन, चिकित्सा विभाग, नगर निगम, फॉरेस्ट डिविजन ने विशेष सहयोग प्रदान किया। शहीद मनदीप सिंह की माता ने भी सभी पद यात्रियों के समान 12 किलोमीटर की लंबी पैदल यात्रा कर देश भक्ति का संदेश दिया। यात्रा के अंतिम पड़ाव नगर वन में शहीद मनदीप सिंह की माँ , शहीद गौतम की माँ तथा नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रवीण भाटिया “भंजू भाई” ने तिरंगा यात्रा के 170 पद यात्रियों को प्रशस्ति पत्र वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।


पद यात्रा को सफल बनाने के लिए उषा सजवाण ,प्रशांत कुकरेती, पूरण चंद्र पुरी, सुरेश भाटिया, दामोदर अग्रवाल नामदेव,दिनेश जुयाल,जितेंद्र काला, रजनी अग्रवाल, ग्रीन आर्मी देवभूमि संस्था के अध्यक्ष शिवम नेगी, उत्कर्ष नेगी , यजुर नेगी, वरिष्ठ पत्रकार अजय खंतवाल, समाज सेवी प्रदीप बडोला, दिग्विजय सिंह, विजय जुयाल, भूतपूर्व फॉरेस्ट कर्मचारी अरुण पाथरी, मनीष लूथरा, मोहित कन्डवाल , योगेश जोशी ,विनोद धुलिया, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पी.एल.वी संदीप बिष्ट आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष योगदान दिया।

Related Posts

honey removal मुख्यमंत्री आवास पर शहद निष्कासन में निकला 57 किलोग्राम शहद

honey removal मुख्यमंत्री आवास परिसर में मंगलवार को शहद निष्कासन कार्य किया गया। पहले चरण में 57 किलोग्राम शहद निकाला किया गया। इस बार लगभग 200 किलोग्राम तक शहद के…

THREE YEARS DHAMI GOVERNMENT वर्तमान सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों को लेकर जिलाधिकारियों को मुख्य सचिव ने दिये निर्देश

THREE YEARS DHAMI GOVERNMENT वर्तमान सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों को लेकर जिलाधिकारियों को मुख्य सचिव ने दिये निर्देश – KALAM KI PAHAL

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *