13 शिक्षक और शिक्षिकाओं को मिलेगा वीर चंद्र सिंह गढ़वाली शैक्षिक सम्मान

संदीप बिष्ट
कोटद्वार। सामाजिक संस्था वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्थान सेवा समिति द्वारा 13 शिक्षक और शिक्षिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए सम्मानित किया जाएगा। नगर निगम कोटद्वार के प्रेक्षागृह में 5 सितंबर को विगत वर्षों की भांति प्रातः 10 : 00 बजे से शैक्षिक गरिमा का संवहन करते हुए वीर चंद्र सिंह गढ़वाली शैक्षिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक तथा विधानसभा अध्यक्षा ऋतु खंडूरी रहेंगी। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष ,समाज सेवी तथा वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के पौत्र शैलेन्द्र सिंह बिष्ट “गढ़वाली” ने कहा की वह शिक्षकों के सम्मान को राष्ट्रीय सम्मान मानते है और वीर चंद्र सिंह गढ़वाली शैक्षिक सम्मान को राज्य स्तरीय बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
कहा की उनकी माँ भी एक शिक्षिका रही है शिक्षिका माता तथा दादा वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के पुण्य प्रसून आशीर्वाद से सकारात्मक ऊर्जा भाव से यह सम्मान समारोह प्रतिवर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों के सम्मान में आयोजित किया जा रहा है।
कहा की पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के विषय में राष्ट्रिय पिता महात्मा गाँधी ने कहा था की ” उन्हें एक चंद्र सिंह गढ़वाली मिलता तो भारत कभी का स्वतंत्र हो गया होता”।
जानकारी दी की कार्यक्रम को भव्य और सफ़लतम बनने के लिए समिति के सभी सदस्य दिन रात परिश्रम कर रहे है। साथ ही क्षेत्रीय लोगों से आह्वान किया कि शिक्षकों के सम्मान हेतु अपनी गरीमामय उपस्थिति दर्ज करें।

  • Related Posts

    कैबिनेट ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट प्रस्तावों पर दी मंजूरी

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान लगभग 33 प्रस्तावों पर सहमति बनी है। इस बैठक के दौरान बजट प्रस्तावों और…

    बीडीओ बहादराबाद एवं डीपीएम ग्रामोत्थान के द्वारा Ayooh नेचुरल ऑर्गेनाइजेशन का भ्रमण सम्पन्न

    हरिद्वार,  मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) श्रीमती आकांक्षा कोण्डे महोदया के निर्देशों के क्रम में, आज दिनांक 6 फरवरी 2025 को जिला परियोजना प्रबंधक (डीपीएम) श्री संजय सक्सेना – ग्रामोत्थान परियोजना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *